{"_id":"5d2cb9358ebc3e6c9e1b8f9e","slug":"15632120546-pilibhit-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में चूरन वाले ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह में चूरन वाले ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बीसलपुर। पारिवारिक कलह में चूरन वाले ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी बाबूराम जोशी ने बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र धर्मवीर गांव में फेरी लगाकर चूरन बेचता था। वह शराब का नशा अधिक करता था। इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। रविवार रात धर्मवीर शराब का नशा कर घर आया और बेवजह हंगामा कर दिया। देर रात वह अपने कमरे में चला गया। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। आठ बजे तक वह जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसको देखने गए। वहां शव लटका मिलने पर होश उड़ गए। फंदा लगाने का शोर मचते ही मोहल्ले के लोग भी आ गए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ प्रवीन मलिक, कोतवाल हरीशंकर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। मौके से पुलिस को शराब की खाली बोलतें भी मिलीं। उनको भी कब्जे में ले लिया गया। घटना के बाद पिता बाबूराम, पत्नी राजेश्वरी, पुत्र निशांत, प्रशंात और पुत्री पल्लवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
गजरौला/पीलीभीत। घर से बिना बताए निकले मजदूर का शव दूसरे दिन मकान से एक किलोमीटर दूर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर पीपल के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी पूरे मामले में कुछ नहीं बोल रही है। पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत करने के बाद मामले को प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के बाद खुदकुशी का मामला मानकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कस्बा गजरौलाकलां निवासी 35 वर्षीय गोपाल कश्यप पुत्र लाखनलाल मजदूरी करते थे। रविवार रात करीब नौ बजे वह बिना बताए घर से निकल गए। रात भर लापता रहने के बाद दूसरे दिन सोमवार सुबह गोपाल का शव मकान से एक किलोमीटर दूर पीपल के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला।
ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस ने जानकारी की। इस दौरान पत्नी पूनम देवी ने किसी तरह की आशंका से इंकार कर दिया। खुदकुशी के पीछे वजह भी नहीं बता सकीं। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की। इसमें दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की जानकारी मिली। हालांकि पत्नी ने इससे इंकार कर दिया। मृतक के चार बच्चे अजय (15), लाली (12), शिवानी (10), सतीश (8) हैं। इंस्पेक्टर गजरौला नरेश कश्यप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक की जांच में मामला पारिवारिक कलह में खुदकुशी का निकल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस छानबीन कर रही है।