फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोतवाली से हटाकर सुनगढ़ी पुलिस को दी गई विवेचना

कोतवाली से हटाकर सुनगढ़ी पुलिस को दी गई विवेचना

Sat, 13 Jul 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली से हटाकर सुनगढ़ी पुलिस को दी गई विवेचना
पीलीभीत। नकली नोट छापकर उनको बाजार में चलाने के मामले की विवेचना अब सुनगढ़ी पुलिस करेगी। इसको कोतवाली पुलिस से हटाकर सुनगढ़ी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर क्राइम नरेशपाल सिंह को दे दिया गया है। इस संबंध में नासिक से कराई गई जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है, जल्द पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

अप्रैल में मां यशवंतरी देवी परिसर में लगे नवरात्र मेले में मोहल्ला नखासार निवासी उद्देश्य दीक्षित को दुकान पर 500 का नकली नोट चलाते पकड़ा गया था। उसके पास से तीन अन्य नकली नोट भी मिले थे। उसको हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस ने पड़ताल की तो बड़ा खुलासा हुआ था। दरअसल, नकली नोट शहर में ही छापे जा रहे थे। सरगना डोरीलाल फाटक मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी नितिन पटेल, उसकी पत्नी समेत तीन अन्य की भी धरपकड़ कर 100, 200,500 के नकली नोट और बनाने का सामान बरामद किया गया था। एक नेपाल का हजार का नकली नोट भी बरामद हुआ था। दंपती नकली नोट छापते थे और फिर लोगों को धंधे में जोड़कर इनको बाजार में चलाने के लिए भेजा जाता था। इस मामले में बरामद नोटों को परीक्षण के लिए आरबीआई की नासिक स्थित प्रिंटिंग प्रेस भेज दिया गया था। अब इस मामले की विवेचना कोतवाली से हटा दी गई है। सुनगढ़ी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम नरेशपाल सिंह कर रहे हैं। एक सिपाही बरामद नकली नोटों की परीक्षण रिपोर्ट के लिए नासिक भेजा गया है। विवेचना पूरी हो चुकी है, जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed