{"_id":"5d2779f38ebc3e6cba54abf2","slug":"15628681823-pilibhit-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरपुर में श्मशान के निर्माण की आशंका में विवाद, काम रुकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुंदरपुर में श्मशान के निर्माण की आशंका में विवाद, काम रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। सुंदरपुर गांव में एक स्थान पर शुरू कराए गए निर्माण को लेकर श्मशान बनाने की आशंका जताते हुए एक पक्ष ने विरोध कर दिया। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने काम रुकवा दिया है। लेखपाल को टीम के साथ मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी अब्दुल हमीद, नाजिम, कमरुद्दीन, शब्बीर, मंसूर अहमद समेत कई ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की। इसमें बताया कि गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कार्य करा रहे हैं। श्मशान का निर्माण कराने का अंदेशा जताते हुए इसको गलत करार दिया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि यह जमीन श्मशान की है। कागजों में गलत तरीके से कब्रिस्तान दर्ज कर दिया गया है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने पर एसडीएम ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल काम रुकवा दिया। एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी ने बताया कि शिकायत मिली थी, इस पर काम रुकवा दिया है। लेखपाल को दोनों पक्षों से गांव जाकर जानकारी करने और कागजात के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम फैसला लिया जाएगा। ब्यूरो