फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क निर्माण करा रहे प्रधानपति पर हमला, गंभीर

सड़क निर्माण करा रहे प्रधानपति पर हमला

Fri, 12 Jul 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण करा रहे प्रधानपति पर हमला, गंभीर
न्यूरिया (पीलीभीत)। मनरेगा से सड़क निर्माण कार्य करा रहे प्रधानपति पर कुछ लोगों ने काम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। लाठी डंडों से पिटाई कर दी गई। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के खजुआ दीननगर गांव निवासी बाबूराम पुत्र लौकीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रवधु हरदेई कल्लिया ग्राम पंचायत की प्रधान है। बुधवार शाम को उनका बेटा प्रधानपति ओमशंकर मनरेगा से सड़क का निर्माण कार्य करा रहा था। इस बीच किशनपुर गांव निवासी जसवंत, दीनदयाल, भगवानदास, हरीश, दिनेश, धर्मेंद्र, उमेश आ गए और काम रोकने के लिए कहने लगे। पूछने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अचानक प्रधान पति पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर गांव की ही अनुराधा, अंगूरी देवी पहुंचीं और बीच बचाव कराने की कोशिश की। इस पर उनकी भी पिटाई कर दी गई। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। आनन-फानन में घायल को सीएचसी ले जाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, थाना न्यूरिया पहुंचकर ग्रामीणों संग परिजन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर धाराएं भी बढ़ा दी जाएंगी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है, सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed