फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुराने विवाद में दंपती को बांका मारकर किया घायल

पुराने विवाद में दंपती को बांका मारकर किया घायल

Fri, 12 Jul 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद में दंपती को बांका मारकर किया घायल
गजरौला। पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने नशे की हालत में घर में घुसकर दंपती को बांका मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला करामत बुधवार रात उनके घर में घुस गया। नशे की हालत में आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बांके से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पत्नी मंजीत कौर आई तो उस पर भी आरोपी ने बांके से हमला कर दिया। दोनों के सिर में चोट आई। अन्य पड़ोसियों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी करामत को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed