{"_id":"5d2779cf8ebc3e6cb12e93e4","slug":"15628681475-pilibhit-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नकदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो घरों से नकदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। चोरों ने दो घरों से नकदी, जेवरात और मोबाइल चोरी कर लिए। दोनों मामलों की नामजद तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
गांव रघुनाथपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि चोरों ने रात उसके घर में घुसकर पत्नी के पर्स में रखी दस हजार रुपये की नकदी, सोने के झाले, सोने की अंगूठी चोरी कर ली। उसने बताया कि नकदी और सामान चोरी कर भाग रहे आरोपी चोर को उसने पहचान लिया। संजय ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला साहूकारा निवासी अबरार ने पुलिस को दी तहरीर में एक परिचित पर चाय में नशा देकर घर से पंद्रह हजार रुपये की नकदी और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। अबरार ने बताया कि घर में अकेला था। परिचित उसके लिए चाय लाया। चाय पीते ही उसे नशा हो गया। आरोप है कि परिचित नशा देकर नकदी और मोबाइल उड़ा ले गया। ब्यूरो