फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नौकरी का लालच देकर छात्र से ठगे 40 हजार

नौकरी का लालच देकर छात्र से ठगे 40 हजार

Thu, 11 Jul 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का लालच देकर छात्र से ठगे 40 हजार
पीलीभीत। नौकरी का झांसा देकर महिला समेत दो जालसाजों ने इंटरमीडिएट के छात्र से 40 हजार रुपये ठग लिए। कई दिन टरकाने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो उसको धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी दीपक कुमार पुत्र राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके पड़ोस में रहने वाली मीना मिश्रा ने बरेली के सराफा बाजार फरीदपुर निवासी एसके गुप्ता से फोन पर बात कराई। आरोपियों ने पीड़ित को सब्ज बाग दिखाकर नौकरी का भरोसा दिलाया। इसके एवज में 40 हजार रुपये उसी वक्त ले लिए। 22 हजार रुपये मीना मिश्रा के घर जाकर दिए गए, जबकि 18 हजार एसके गुप्ता के बैंक खाते में जमा कराए। इसके बाद कई दिनों तक टालमटोल की जाती रही और फिर फोन रिसीव करना बंद कर दिया गया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी ने खुद को नेताओं का करीबी और कथित मीडियाकर्मी बताते हुए मुकदमे में फंसाने का डर दिखाना शुरू कर दिया। इस पर उसे यह साफ हो गया कि वह ठगा गया है। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed