फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 02 Jul 2019 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
पीलीभीत। शासन की लाख सख्ती के बाद भी महिलाओं और लड़कियों पर होने वाला अत्याचार नहीं रुक रहा है। अब शादी का झांसा देकर शाहजहांपुर के एक युवक ने युवती से यौन संबंध बनाए। इसके बाद धोखे से कार में बैठाकर उसको अपने घर ले गया। वहां पर बंधक बनाकर खुद संबंध बनाए और अपने तीन अन्य साथियों से भी जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। बेहोशी की हालत में आरोपी युवती को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा गए। घटना के छह दिन बाद पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर दो नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में एक युवती ने बताया कि मूल रूप से वह गजरौला क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में सुनगढ़ी क्षेत्र में रहती है। बंडा शाहजहांपुर के हस्वापुर निवासी जितेंद्र सिंह से उसकी एक साल पहले मुलाकात हुई थी। शादी का झांसा देकर मुझसे शारीरिक संबंध बना लिए। 24 जून की सुबह करीब सात बजे आरोपी उनके घर आया। उसके साथ उसका दोस्त बलविंदर सिंह भी था। आरोपियों ने उसको हस्वापुर गांव ले जाने के लिए उसको कार में बैठा लिया। रास्ते में दो अज्ञात साथियों को भी कार में बैठा लिया गया। युवती को आरोपी अपने घर ले गया। यहां पर बंधक बनाकर चारों लोगों ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए गला दबा दिया। बंदूक की बट और लाठी डंडों से पीटा गया। बेहोशी की हालत में आरोपी पीड़िता को पीलीभीत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए। यहां चिकित्सकों के पूछने पर एक्सीडेंट में घायल होने की बात कह दी गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, जानलेवा हमला करने, धमकाने और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना कई दिन पुरानी बताई गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed