फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवधेश की मौत की गुत्थी उलझी

अवधेश की मौत की गुत्थी उलझी

Tue, 02 Jul 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
अवधेश की मौत की गुत्थी उलझी
पूरनपुर। ढाबे के बाहर मिले ट्रैक्टर चालक अवधेश के शव का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लिहाजा विसरा सुरक्षित किया गया है। अवधेश के मोबाइल, टिफिन और अन्य सामान की तलाश में पुलिस जुट गई है। गांव खमरिया निवासी ट्रैक्टर चालक अवधेश शनिवार सुबह घर से निकला था। रविवार सुबह करीब छह बजे उसका शव गांव चांटफिरोजपुर के समीप एक ढाबे के बाहर मिला था। अवधेश के पिता सुंदरलाल ने हत्या की आशंका व्यक्त कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि उसने किसी रंजिश से इनकार किया था। अवधेश का मौके पर मोबाइल, खाने का टिफिन, अंगोछा, थैला नहीं मिला था। पुलिस ने अवधेश के शव का पोस्टमार्टम करवाया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिणाम जानने को उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। अवधेश के शरीर पर गिरने और घसीटने के निशान तो नहीं मिले। जो उसकी मौत की वजह बनती। उन्होंने बताया कि विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला शीघ्र भेजा जाएगा। अवधेश का गायब मोबाइल, खाने का टिफिन, थैला आदि की तलाश शुरू की गई है। ताकि घटना के राज का खुलासा मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed