{"_id":"5d1a4f798ebc3e3c714625bf","slug":"156200534715-pilibhit-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी से पीटकर महिला की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाठी से पीटकर महिला की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। महिला की लाठी से पीटकर हत्या करने का आरोपी पति बैजूनागर गांव निवासी नेकपाल को पुलिस ने माला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति ने पत्नी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध होने की बात कहते हुए हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना गजरौला क्षेत्र के मूड़ा सेमनगर उर्फ पंडरी निवासी श्यामलाल की पुत्री 35 वर्षीय सुनीता देवी की शादी दस साल पहले बैजूनागर गांव निवासी नेकपाल से हुई थी। शनिवार दोपहर को पति ने लाठी से पीटकर सुनीता की हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराने पर सिर में लगी चोट की वजह से मौत होना बताया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार सुबह माला मोड़ के पास से पुलिस ने आरोपी पति नेकपाल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे। इसी को लेकर उनके विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसमें लाठी मार दी थी। चोट लगने के बाद वह उसको अस्पताल ले गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।