फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जमीन के विवाद में किसान पर झोंका फायर, गंभीर

जमीन के विवाद में किसान पर झोंका फायर, गंभीर

Tue, 02 Jul 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में किसान पर झोंका फायर, गंभीर
पीलीभीत। जमीन पर मालिकाना हक जताने को लेकर सौतेले भाइयों के बीच चल रहे विवाद में एक पक्ष ने असलहों के बल पर हमला बोल मारपीट की। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी बलवीर सिंह पुत्र अनूप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव स्थित अपनी जमीन पर झोपड़ी डालकर रहते हैं। उक्त जमीन पर सौतेला भाई साहब सिंह भी अपना हक जमाता है। इसको लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही है। रविवार रात पीड़ित बलवीर सिंह बेटे जितेंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों संग झोपड़ी में सो रहे थे। आधी रात के बाद साहब सिंह, हरविंदर सिंह, प्रिंस, रिंकू और दो अन्य लोग असलहों से लैस होकर आए और मारपीट करने लगे। साहब सिंह और हरविंदर सिंह के कहने पर रिंकू ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली जितेंद्र के कंधे के पास सीने में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाली और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन

पहले भी भिड़ चुके हैं दोनों पक्ष
करीब डेढ़ माह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था। जमीन पर कब्जे को लेकर लाठी डंडे चले थे। इस पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। इसके अलावा दोनों को मुचलका पाबंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed