फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तालाब में मिला नेपाल के रिटायर्ड सूबेदार का शव

तालाब में मिला नेपाल के रिटायर्ड सूबेदार का शव

Wed, 12 Jun 2019 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
तालाब में मिला नेपाल के रिटायर्ड सूबेदार का शव
पीलीभीत। पत्नी के साथ दिल्ली इलाज कराने को निकले नेपाल के रिटायर्ड सूबेदार का शव दूसरे दिन शिवाजी कॉलोनी के तालाब से मिला है। मृतक के बेटे ने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। नेपाल के धनगढ़ी निवासी रिटायर्ड सूबेदार मान बहादुर (55) सोमवार शाम पत्नी टुपली के साथ बस से दिल्ली अपना इलाज कराने के लिए निकले थे। रात करीब दस बजे असम चौराहा स्थित ढाबे पर बस रुकने के बाद सवारियां खाना खाने लगीं। इस बीच मान बहादुर शौच जाने की बात कहकर निकल गए। काफी देर इंतजार के बाद भी मानबहादुर नहीं लौटे तो बस स्टाफ उनकी पत्नी को वहीं छोड़कर बस लेकर दिल्ली रवाना हो गया। इसके बाद रात भर पत्नी मानबहादुर की तलाश में भटकती रहीं लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे टुपली अपने घर लौट गईं। वहां परिवार के लोगों को पति के गायब होने की जानकारी दी। इधर, मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंचने का इंतजार कर रही मानबहादुर की बेटी बालिका ने माता-पिता के नहीं पहुंचने पर बस ड्राइवर को फोन किया तो उससे उनके असम चौराहा पीलीभीत तक आने की बात पता चली। उधर, मानबहादुर की पत्नी बेटा सुनील समेत परिवार के कई लोगों को साथ लेकर फिर पति की तलाश में यहां पहुंच गईं। रात भर खोजबीन करते रहे। पुलिस से भी सहयोग मांगा लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इस बीच बुधवार सुबह करीब 11 बजे असम चौराहे के पास शिवाजी कॉलोनी स्थित तालाब में शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर टुपली देवी भी बेटे सुनील के साथ पहुंच गईं। सुनील ने शव की शिनाख्त अपने पिता मान बहादुर के रूप में की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि मान बहादुर के बेटे सुनील की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से मानबहादुर की तालाब में गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed