{"_id":"5cfea62bbdec22074b0ab0fa","slug":"156019254619-pilibhit-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले भी अवैध कटान में घिरे रहे थे हरीपुर रेंजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक साल पहले भी अवैध कटान में घिरे रहे थे हरीपुर रेंजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। हरीपुर रेंज में अवैध घुसपैठ कर वन उपज को उजाड़ने की यह पहली घटना नहीं बल्कि एक साल पूर्व भी बेत के अवैध कटान का मामला उजागर हुआ था। जिसमें भी दो वनकर्मियों को निलंबित करने के साथ रेंजर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर शासन को भेजी गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हो सके। इधर एक बार फिर अवैध कटान के मामले उजागर होने से टाइगर रिवर्ज के दावों की हकीकत सामने आ गई है।
टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से ही जंगल में मानव की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इसको लेकर धरपकड़ और कार्रवाई भी अमल में लाई गई, लेकिन रेंज स्तर पर तैनात जिम्मेदारों की लापरवाही जंगल की सुरक्षा पर शुरू से ही हावी नजर आई। चाहे वह जंगल क्षेत्र में मछली का शिकार हो या तस्करी का मामला। इधर टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज तो अवैध घुसपैठ के मामले में शुरू से ही आगे रही है। जनपद मुख्यालय से काफी दूरी और फील्ड स्टाफ की कमी के चलते जंगल में अवैध घुसपैठिए हावी रहे है। रेंज के जिम्मेदार से साठगांठ कर वन उपज को उजाड़ने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि इसकी रोकथाम के लिए अफसर गंभीर तो दिखे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। यही वजह है कि एक साल पूर्व 15 मई को जंगल में बेत के अवैध कटान का मामला उजागर हुआ, जिसमें डिप्टी रेंजर व वन रक्षक को निलंबित कर रेंजर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर शासन को भेजी गई थी। इसके बाद भी अवैध घुसपैठ नहीं रुकी। इधर कुछ दिन पूर्व हरीपुर रेंज में अवैध कटान का मामला सामने आने से टाइगर रिजर्व प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। दो वनकर्मियों को निलंबित कर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। रेंजर के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। ऐसे में जंगल में लगातार सामने आ रही अवैध घुसपैठ रोकने में अफसर क्या रणनीति बनाते है। यह समय के गर्भ में है।
अवैध कटान मामले में कई और नाम आए सामने
हरीपुर रेंज में अवैध कटान के मामले में विभागीय जांच जारी है। दो वनकर्मियों को निलंबित करने के साथ नौ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है, लेकिन अवैध कटान में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। जांच टीम को इसमें सफलता भी मिली है। अफसरों की माने तो जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक नाम सामने आए हैं। जिनकी स्थिति के बारे में पड़ताल चल रही है। जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हरीपुर रेंज में अवैध कटान की जांच जारी है। जांच के दौरान कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। उनकी स्थिति की पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व