फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पत्नी की मौत पर ससुरालवालों ने पीटा तो युवक फंदे पर झूला

पत्नी की मौत पर ससुरालवालों ने पीटा तो युवक फंदे पर झूला

Thu, 06 Jun 2019 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की मौत पर ससुरालवालों ने पीटा तो युवक फंदे पर झूला
बीसलपुर (पीलीभीत)। मंगलवार को विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी को दो साल हुए थे, खबर मायके पहुंची तो उन्होंने आकर पति की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर पति ने भी मकान से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अपने स्पेलर के पास बने टिनशेड में खुदकुशी कर ली। उसका शव रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या, तो दूसरे पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बलवा और आत्महत्या को विवश करने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर गांव निवासी 25 वर्षीय सत्यपाल पुत्र हीरालाल राठौर की शादी 16 अप्रैल, 2017 को हाफिजगंज (बरेली) के गांव बीजामऊ निवासी 23 वर्षीय अनीता से हुई थी। उनके एक सात माह की बेटी है। मंगलवार को दिन में दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद शाम को अनीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले अनीता के दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर अनीता के मायके वाले उसकी ससुराल आ गए। आरोप है कि अनीता के मायके वालों ने पति सत्यपाल की पिटाई कर दी। बाकी लोग घबराकर इधर-उधर भाग गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची बीसलपुर पुलिस ने रात में ही अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई अनिल से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। वहीं, पिटाई से आहत होकर सत्यपाल रात भर घर नहीं आया। दूसरे दिन बुधवार सुबह को उसका शव रस्सी से बने फंदे पर स्पेलर की टिनशेड की बल्ली पर लटका मिला। आरोप है कि अनीता के मायके वालों की पिटाई से आहत होकर उसने जान दे दी। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। जिसके बाद सत्यपाल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अनीता के भाई अनिल ने दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके आधार पर बीसलपुर पुलिस ने पति सत्यपाल, देवर मुनेंद्र पाल, अवनीश, ससुर हीरालाल, ननद शकुंतला और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं सत्यपाल के पिता हीरालाल ने भी पुलिस को तहरीर दी। इसमें अनीता के परिजनों पर घर में आकर बलवा करने और उनके द्वारा की गई पिटाई से आहत होकर सत्यपाल के खुदकुशी करने का आरोप लगाया। जिसके आधार पर उनकी तरफ से भी अनीता के भाई अनिल, अरविंद, राजकुमार, हरीकुमार, छोटेलाल, अनीता की मां समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed