फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के पांचों आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के पांचों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के पांचों आरोपी गिरफ्तार
बीसलपुर (पीलीभीत)। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद रोहनिया गांव में अब भी तनाव बना हुआ है। हालांकि गांव में पुलिस तैनात है। अधिकारी भी हालात पर नजर रखे हैं। इधर, पुलिस ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ और पुजारी की पिटाई करने वाले पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रोहनिया गांव में एक धार्मिक स्थल पर ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर शाम को लाउडस्पीकर में भजन चल रहे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के पांच लोग रात में करीब आठ बजे वहां पहुंचे और नमाज का वक्त होने की बात कहते हुए लाउडस्पीकर बंद करने का दबाव बनाने लगे। पुजारी रामप्रसाद के मना करने पर उनकी पिटाई कर दी। लाउडस्पीकर के तार तोड़ दिए और मूर्तियां खंडित कर दीं। इसके बाद गांव में तनाव के हालात बन गए थे। रात को ही एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। रात में ही गांव के निवासी सौरभ शुक्ला की तहरीर पर महबूब, मोनिस, इजराइल, आजाद और अलानूर के खिलाफ सांप्रदायिक उन्माद फैलाने, मारपीट, धमकाने समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार रात भर गांव में फोर्स की तैनाती रही। दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस गांव में डेरा डाले रही। तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस ने आला अधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल जेपी सिंह की अगुवाई में टीम ने दबिशें दी और मंगलवार को पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ईद को लेकर गांव में अफसर भी निगाह रखते रहे। पल-पल के हालात की जानकारी जुटाई जाती रही।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में हुई घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में किसी तरह से तनाव के हालात नहीं है। पुलिस आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल को अभी गांव में तैनात रखा है।
विज्ञापन

- प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed