{"_id":"5cf5585ebdec22078775ceda","slug":"155958281020-pilibhit-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":" नर्स की लापरवाही से नवजात और प्रसूता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नर्स की लापरवाही से नवजात और प्रसूता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। डिलीवरी के बाद पीएचसी में पहले नवजात और फिर एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब घटना के चार दिन बाद पति ने पीएचसी की संविदा नर्स की लापरवाही से दोनों की मौत का आरोप लगाया है। इसकी तहरीर गजरौला पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
कस्बा गजरौला निवासी इरफान ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी आमना बेगम को डिलीवरी के लिए 29 मई की सुबह गजरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां पर आरोपी संविदा नर्स मौजूद थी। डिलीवरी को लेकर पीड़ित ने पूछा तो उसने नार्मल डिलीवरी कराने की बात कहते हुए भर्ती कर लिया। इस दौरान आमना को एक बेटे का जन्म हुआ, जिसकी कुछ ही क्षण में मौत हो गई। इसके बाद आमना की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसको पीलीभीत रेफर कर दिया गया। परिजनों ने प्रसूता को बेहतर इलाज देने के लिए गांधी स्टेडियम रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर आमना की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के शव लेकर परिवार वाले घर आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया। चार दिन बाद सोमवार को पति ने गजरौला पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह पत्नी और बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर पहले शिकायत नहीं कर सका।
तहरीर मिली है, घटना चार दिन पुरानी है। इसकी अब तक शिकायत नहीं की गई थी। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, कस्बा इंचार्ज संदीप कुमार से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - बिरजाराम, इंस्पेक्टर गजरौला
विज्ञापन
इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है। किसी ने कोई शिकायत हमसे नहीं की है। अगर शिकायत मिलती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.सीमा अग्रवाल, सीएमओ