फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता युवक का रेल पटरी पर मिला शव, हड़कंप

लापता युवक का रेल पटरी पर मिला शव, हड़कंप

Fri, 31 May 2019 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का रेल पटरी पर मिला शव, हड़कंप
जहानाबाद (पीलीभीत)। रात भर लापता रहे लालपुर गांव निवासी 28 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र ढाकनलाल का शव बृहस्पतिवार दोपहर पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर ललौरीखेड़ा के पास लहूलुहान हालत में मिला। गले में निशान और सिर पर खुली चोट होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हुए गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। हालांकि उनसे किसी तरह की रंजिश होने से भी इनकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच कराई जा रही है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र किसान हैं। बुधवार रात गांव का ही संतोष कुमार पुष्पेंद्र को घर से बुलाकर ले गया। पूछने पर बताया कि उसका तहेरा भाई पुरुषोत्तम ने पुष्पेंद्र को बुलाया है। इसके बाद रात भर पुष्पेंद्र घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि देर रात वापसी होने पर पुष्पेंद्र मकान के पीछे की तरफ बगिया में सोने चला गया होगा। बृहस्पतिवार सुबह जब पुष्पेंद्र का कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। संतोष के घर जाकर जानकारी की तो उसने बताया कि वह सिर्फ घर से ले गया था, उसके बाद पुष्पेंद्र उसके तहेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ चला गया। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। इधर, पुरुषोत्तम के घर जाने पर भी कुछ जानकारी नहीं मिली। यहां पुरुषोत्तम के उत्तराखंड के रुद्रपुर काम पर चले जाने की बात कहकर उसके परिजन टाल गए। पुष्पेंद्र की तलाश में जुटे परिजन आसपास के गांव में भी पहुंचे। इस बीच जटपुरा गांव के एक व्यक्ति ने पुष्पेंद्र के रात गांव आने की बात कही। यह भी बताया कि संतोष, पुरुषोत्तम और दोनों के पिता भी साथ थे। इस पर परिजन कुछ समझ नहीं सके। इस बीच दोपहर करीब दो बजे बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर लापता पुष्पेंद्र का लहूलुहान शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शाम को शव मिलने की जानकारी पर परिवार वाले थाना जहानाबाद गए और जानकारी की। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को देख उसकी शिनाख्त पुष्पेंद्र के रूप में की गई। पिता ढाकनलाल और अन्य परिजनों ने संतोष, पुरुषोत्तम और उनके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि उनसे रंजिश न होने की भी बात कही। पुलिस को भी इसके बारे में बताया। जिस पर कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजन आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

कमल सिंह ,इंस्पेक्टर जहानाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed