फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध शराब समेत पकड़ा आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा

अवैध शराब समेत पकड़ा आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा

Wed, 29 May 2019 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब समेत पकड़ा आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा
पूरनपुर (पीलीभीत)। बाराबंकी में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत के बाद अवैध शराब को लेकर छापा मार कर ेंअवैध शराब की भट्ठी चलाते एक युवक पकड़ा गया। कोर्ट में पेशी से पहले उसे मेडिकल परीक्षण के लिए पूरनपुर सीएचसी लाया गया। यहां वह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। साथ आए कांस्टेबल भुट्टो खां की ओर से कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने पर एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गढ़ाकलां गांव निवासी सुनील कुमार अवैध शराब की भट्ठी चला रहा था। मंगलवार शाम सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने कई जगह छापे मारे। दरोगा अनिल कुमार ने गांव गढ़ाकलां में आरोपी सुनील कुमार के घर छापा मारा। यहां सुनील और उसका साथी वेदप्रकाश पकड़ा गया। मौके से 30 लीटर शराब और उपकरण बरामद हुए। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। दूसरे दिन बुधवार को सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने उनका चालान कर दिया। दोनों आरोपियों को कांस्टेबिल भुट्टो खां और पीआरडी कामता प्रसाद बुधवार अपराह्न करीब ढाई बजे सीएचसी पूरनपुर मेडिकल परीक्षण के लिए लाए। दरोगा राजेंद्र सिंह आरोपियों का रिमांड लेने के लिए सीधे पीलीभीत चले गए। सीएचसी में कांस्टेबल और पीआरडी ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद दोनों आरोपियों को सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष के बाहर खड़े वाहन में बैठाया जा रहा था। इस बीच कांस्टेबल आगे निकल गया। पीआरडी कामता हथकड़ी पहने दोनों आरोपियों को वाहन तक ले जा रहा था। इस बीच सुनील हथकड़ी हाथ से निकालकर भाग गया। आरोपी के भागने का पता लगते ही सिपाही और पीआरडी जवान के पसीने छूट गए। आननफानन में इसकी खबर कोतवाली पुलिस और अफसरों को दी। इसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कुछ ही देर में पूरनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुनील की तलाश में जुट गई। हालांकि उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंत में कांस्टेबल भुट्टो खां ने कोतवाली पूरनपुर में तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे आरोपी वेदप्रकाश को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले आरोपी सुनील के खिलाफ कोतवाली पूरनपुर में सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस कर्मियों की लापरवाही को लेकर भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- कमल सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed