फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छप्पर में लगी आग से सिलिंडर फटा, सामान जला

छप्पर में लगी आग से सिलिंडर फटा, सामान जला

Wed, 29 May 2019 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग से सिलिंडर फटा, सामान जला
अमरिया (पीलीभीत)। किसान के छप्पर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घर के बाहर सो रहे परिवार के लोगों की आंख खुली तो होश उड़ गए। इधर, आग भीषण होती चली गई। छप्पर में रखे रसोई गैस सिलिंडर को भी चपेट में ले लिया, जो कि कुछ देर जलने के बाद फट गया। उसके टुकड़े दूर खेत पर जाकर गिरे। बाद में शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल पानी और रेत डालकर आग पर काबू किया। हादसे में करीब एक लाख कीमत का घरेलू सामान जल गया। दूसरे दिन सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी रामप्रसाद खेती करते हैं। परिवार वाले छप्परपोश मकान में रहते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर सभी छप्पर के बाहर चारपाई डालकर सो गए। रात करीब 11 बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने छप्पर में रखे सामान और रसोई गैस सिलिंडर को भी चपेट में ले लिया। आग की गर्माहट होने पर परिवार वाले जाग गए। देखा तो पूरा छप्पर जल रहा था। सिलिंडर से भी आग की लपटें निकल रही थी। इस पर परिजनों ने छप्पर के पास बंधे पशुओं को सुरक्षित निकाला। फिर शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया। इस बीच सिलिंडर जलने के बाद फट गया। सिलिंडर के टुकड़े करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खेत में जा गिरे। हादसे में कपड़े, वर्तन, अनाज, चारपाई, बिस्तर समेत एक लाख का सामान जल गया। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। बुधवार सुबह राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed