{"_id":"5ce580bbbdec22076c4ed75e","slug":"15585446225-pilibhit-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को रास्ते में रोक मारपीट, लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार को रास्ते में रोक मारपीट, लूट की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जराकोठी (गजरौला)। कंपनी का काम निपटाकर घर लौट रहे बाइक सवार को जंगल किनारे पहले से खड़े तीन लोगों ने रोक लिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद उसका नकदी रखा बैग और मोबाइल लूटने की कोशिश की। शोर पर जमा हुए लोगों ने एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दो भाग गए। गजरौला पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद लूटपाट के आरोप को पुलिस ने सिरे से नकार दिया है। हालांकि रिपोर्ट मारपीट की धाराओं में भी कई घंटे बाद तक दर्ज नहीं की जा सकी है।
गजरौला थाना क्षेत्र के सिसईया गांव निवासी दुर्वेश सिंह यादव ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। रोज की तरह मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अमरिया से कैश लेकर बाइक से घर जा रहे थे। असम हाईवे से सटे दमगड़ी मार्ग पर जंगल के किनारे पहले से मौजूद तीन युवकों ने उनको रोक लिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस बीच ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया, तो दूसरे ने 30 हजार रुपये रखा बैग। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपियों ने दौड़ लगा दी। हालांकि एक को पब्लिक की मदद से धर दबोचा, जबकि दो भाग गए। इंस्पेक्टर गजरौला बिरजाराम ने बताया कि मौके पर पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सामने आया है कि तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था, इसलिए उन्होंने शिकायतकर्ता को रोका था। इसके बाद किसी बात पर मारपीट हो गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।