फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वंदना की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

वंदना की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
वंदना की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी वंदना की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दूसरे दिन दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशक सुदीप उर्फ प्रदीप की पत्नी 30 वर्षीय वंदना की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से आहत सुदीप ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने वंदना के शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, वंदना के भाई थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव बमरोली निवासी संजीव कुमार ने कोतवाली में दहेज की खातिर वंदना की हत्या करने के आरोप में तहरीर दी थी। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि संजीव की तहरीर पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें पति सुदीप उर्फ प्रदीप, जेठ संदीप सुमन, ससुर सतीश चंद्र, सास रामलली और जेठानी गुड़िया को नामजद किया गया है। पुलिस ने सुदीप को हिरासत में ले लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुदीप से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed