फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मकान से चार लाख की चोरी, एक नामजद

मकान से चार लाख की चोरी, एक नामजद

Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
मकान से चार लाख की चोरी, एक नामजद
पीलीभीत। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी-जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। बरात से वापस आने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। गृहस्वामी ने एक व्यक्ति पर चोरी का संदेह जताते हुए उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहन स्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मई को वह मकान में ताला लगाकर एक बरात में शामिल होने के लिए न्यूरिया के जोनापुरी गांव गए थे। इस बीच उनके बंद मकान के ताले तोड़कर चोर भीतर घुस गए। कमरों को खंगालने के बाद चोर यहां से नकदी-जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। सोमवार को वापस घर आने पर घटना का पता लगा। पीड़ित ने चिडियादाह गांव निवासी हरिओम पर घटना का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल वीके मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की है। तहरीर के आधार पर आरोपी हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed