फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े नकदी और टेबलेट लूटा

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े नकदी और टेबलेट लूटा

Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से दिनदहाड़े नकदी और टेबलेट लूटा
जहानाबाद (पीलीभीत)। बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट को चलती बाइक पर लाठी मारकर गिराने के बाद एक लाख सात हजार की नकदी और टेबलेट रखा बैग लूट लिया। जहानाबाद थाना क्षेत्र में खमरिया पुल और डंडिया भिसौड़ी गांव के बीच दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी की। सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद लेकर पुलिस आरोपियों के बारे में सुरागरसी कर रही है। फिलहाल अभी कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बरेली के मीरगंज के गांव समस्तपुर निवासी संजीत सिंह ने बताया कि वह भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी (समूह) के एजेंट हैं। हर हफ्ले मंगलवार को वह जहानाबाद क्षेत्र में कंपनी के रुपये जुटाने के लिए आते थे। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को जहानाबाद आए। यहां डंडिया भिसौड़ी, खमरियापुल, भगवंतपुर बझेड़ा समेत कई गांवों से रुपये कलेक्शन कर बाइक से वापस नवाबगंज आफिस लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे खमरियापुर-डंडिया भिसौड़ी गांव के बीच अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनको सामने से आकर रोकने का प्रयास किया। उन्होंने जब बाइक नहीं रोकी तो आरोपियों ने डंडे से उन पर वार कर दिया। इससे वह गिर गए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके पास रखा बैग व पर्स लूट लिया। बैग में 1,07,080 (एक लाख सात हजार अस्सी ) रुपये, टेबलेट था। जबकि पर्स में डेढ़ हजार रुपये थे। लूटपाट करने के बाद आरोपी खमरिया पुल की तरफ भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी 100 पर दी। कुछ ही देर में जहानाबाद इंस्पेक्टर कमल सिंह और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिनदहाड़े लूट का पता लगाते ही एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ पूरनपुर कमल सिंह, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक पुलिस बल के साथ आ गए। पीड़ित से पूरी घटना की जानकारी की। स्वाट और सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भी सुरागरसी की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। इधर, फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर बलवीर सिंह, कैशियर मनोज कुमार भी जहानाबाद पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बदमाशों के बारे में सुरागरसी करने के लिए पुलिस आसपास के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे की तलाश में जुट गई है। खमरिया पुल के पास एक बैंक में कैमरे लगे होने की जानकारी मिली है। इस पर एक टीम बनाकर उसकी फुटेज खंगालने में लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरा छिपाए थे बदमाश
वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देने वाले बदमाश अपना चेहरा छिपाए थे। बाइक चलाने वाला हेलमेट पहना था। जबकि बाकी दो ने सफेद कपड़े से अपने मुंह ढक रखे थे, ताकि उनकी पहचान न हो पाए।

मोबाइल भी छीनने का किया था प्रयास
पीड़ित संजीत सिंह ने बताया कि उसका बैग और पर्स लूटने के बाद बदमाश उसका मोबाइल भी लूट रहे थे। इसको लेकर उनके बीच काफी छीनाझपटी होती रही। पीड़ित के लगातार विरोध करते रहने पर आरोपी मोबाइल नहीं ले जा सके और भाग गए।

तमाशबीन बने रहे कुछ दूरी पर खड़े लोग
दिनदहाड़े अंजाम दी गई लूटपाट की घटना में खास बात यह रही कि जिस वक्त बदमाश संजीत से सामान लूट रहे थे, कुछ ही दूरी पर कुछ लोग खड़े थे। पीड़ित ने आवाज लगाकर उनसे मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन वे लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे। कोई भी आगे नहीं आया।

कहीं वही के तो नहीं बाइक सवार!
चार दिन पूर्व शहर में एक साथ तीन स्थानों पर बाइक छिनैती की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान में शुरू कर दिया था। इसी बीच अब इस घटना के होने के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं ये बाइकर्स वहीं तो नहीं?


घटना की जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। चारों सीओ, सर्विलांस-स्वाट टीम के अलावा आसपास के थानों की पुलिस को भी लगाकर सुरागरसी कराई जा रही है। घटना करने वाले जल्द सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। - मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed