फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहनों की तेज रफ्तार बनी काल, हादसों में चार की मौत

वाहनों की तेज रफ्तार बनी काल, हादसों में चार की मौत

Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की तेज रफ्तार बनी काल, हादसों में चार की मौत
पीलीभीत। हाईवे और लिंक मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार एक बार फिर हादसों का कारण बनी। अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। सभी बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के मुढ़ैलाकलां गांव निवासी 20 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रामलक्ष्मन मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से शिवनगर गांव निवासी अपने रिश्तेदार रामसेवक के घर होली मिलने जाने को निकले थे। उनके साथ गांव का ही गुड्डू उर्फ लालमन भी था। बाइक प्रेमपाल चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। असम हाईवे पर गढ़ा मंदिर के पास पहुंचते ही पूरनपुर की ओर से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के खामघाट गांव निवासी 36 वर्षीय रामकुमार पुत्र मूलचंद पीलीभीत में एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करते थे। बुधवार रात काम निपटाकर पीलीभीत से वापस घर आने के लिए निकले। बाइक चलाते वक्त रामकुमार हेलमेट लगाए हुए थे। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गाजीपुर मुगल गांव के पास पहुंचते ही बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रामकुमार को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने पर परिवार वाले भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र छेदालाल मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम चार बजे प्रेमपाल जहानाबाद के बझेड़ा गांव में अपनी ससुराल जाने के लिए निकले। बाइक चलाते वक्त प्रेमपाल हेलमेट नहीं लगाए थे। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास बाइक बेकाबू होकर खाई में चली गई। हादसे में प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने प्रेमपाल को बेसुध हालत में खाई में पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमपाल को सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया, वहां उनको मृत घोषित कर दिया।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी श्रीराम बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक दुकान पर म्यूजिक सिस्टम लेने के लिए गए थे। बाइक पर उनके साथ गांव का ही 21 वर्षीय गोविंद पुत्र सुमेरलाल भी था। नगर में रंपुरा चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लकड़ी के ढेर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया, जहां गोविंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक कौन चला रहा था, इसको लेकर जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed