{"_id":"5c800291bdec22141454726c","slug":"151551893137-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर फिजा बिगाड़ने की कोशिश, देवी-देवताओं के आपतिजनक फोटो फेसबुक पर डाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर फिजा बिगाड़ने की कोशिश, देवी-देवताओं के आपतिजनक फोटो फेसबुक पर डाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। पुलवामा कांड और भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद फेसबुक पर देश विरोधी टिप्पणी करते हुए कुछ लोगों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की थी। इस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया। इसको लेकर हंगामा अभी पूरी तरह शांत नहीं हो सका था कि एक बार फिर फेसबुक के जरिए फिजा में जहर खोलने की कोशिश की गई। एक युवक ने फेसबुक आईडी पर देवी-देवताओं के आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दिए। फोटो वायरल होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इसकी तहरीर भी बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी के माधोटांडा का होने की बात कहते हुए पुलिस ने मामला टाल दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी प्रशांत त्रिवेदी ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के एक शरारती युवक ने मंगलवार को दोपहर 12.57 बजे फेसबुक पर देवताओं के आपत्तिजनक फोटो डाले हैं, जिससे हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने आश्वासन तो दिया, लेकिन कई घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि आरोपी चूंकि थाना माधोटांडा क्षेत्र का रहने वाला है इसलिए तहरीर थाना माधोटांडा भेजी जाएगी। वहीं से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। शिकायत को टरकाने का आरोप गलत है।