फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसबीआई के एटीएम से निकले 500 के तीन नकली नोट

एसबीआई के एटीएम से निकले 500 के तीन नकली नोट

Wed, 06 Mar 2019 10:53 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम से निकले 500 के तीन नकली नोट
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से बुधवार को 500 के तीन नकली नोट निकलने के बाद हड़कंप मच गया। ग्राहक ने नोट चेक किए तो पहले तो उनका कागज छूते ही उसका शक गहरा गया। यही नहीं दो नोटों पर तो एक ही नंबर लिखा हुआ था। इसकी शिकायत उसने बैंक के कर्मचारियों से की तो शोर मच गया। मौके पर शाखा प्रबंधक पहुंच गए। इसके बाद एटीएम से भुगतान बंद करा दिया गया। एटीएम से नकली नोट निकलने की खबर कुछ ही देर में शहर में फैल गई। हर तरफ इसी की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर से सटी शिवनगर कॉलोनी के निवासी रवि कश्यप ने बताया कि बुधवार दोपहर वह रुपये निकालने के लिए गौहनिया-छतरी चौराहे के बीच स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकलने गए। उन्होंने करीब तीन बजे 20 हजार रुपये निकाले। एटीएम से निकले नोट चेक करते वक्त 500 के तीन नोट कुछ अलग दिखे। उनके कागज में भी अन्य नोटों के मुकाबले काफी अंतर महसूस हुआ। उन्होंने बारीकी से नोट दुबारा चेक किए तो उनकी नजर दो नोटों पर गई, तो वह हैरान रह गए। दोनों नोटों पर एक ही नंबर लिखा था। इससे उनको नोट नकली होने का यकीन हो गया। उन्होंने तत्काल बैंक जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों को बताया। यह सुनते ही बैंक में हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक मुकुल गोयल व अन्य कर्मचारी बाहर आए और रवि से पूरे मामले को समझा। एटीएम भी चेक किया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कहकर एटीएम को बंद करा दिया। पीड़ित रवि से नकली नोट लेने के बाद उनको इसके एवज में असली नोट देकर भेज दिया गया। घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन

एटीएम से नकली नोट निकलने की जानकारी मिली थी। इस पर तीनों नकली नोट वापस लेकर उसके एवज में असली नोट ग्राहक को दे दिए गए थे। इस मशीन में आम नागरिक भी रुपये जमा करते रहते हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - मुकुल गोयल, शाखा प्रबंधक एसबीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed