{"_id":"5c7a7c8fbdec224c974d2003","slug":"151551531151-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सौतेले पिता ने की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलीभीत। मां की गैर मौजूदगी में सौतेले पिता ने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। किशोरी के साथ हुई हरकत का पता लगने पर जब मां ने विरोध जताया तो आरोपी ने मां-बेटी को एक माह तक बंधक बनाकर रखा। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। अमरिया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 2003 में शीशगढ़ बरेली के एक व्यक्ति से हुई थी। इससे उसको एक पुत्री हुई, जोकि वर्तमान में 13 साल की है। 2006 में पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। एक जुलाई 2014 की दूसरी शादी परिजनों अमरिया क्षेत्र के ही श्रीकृष्ण उर्फ मुन्ना से करा दी। इसके बाद महिला अपनी बेटी और दूसरे पति के साथ सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक कांशीराम आवासीय कॉलोनी में आकर रहने लगी। आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही श्रीकृष्ण उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। आए दिन छेड़खानी करता था। आठ नवंबर 2018 की शाम महिला बाजार गई थी। आरोप है कि सौतेले पिता श्रीकृष्ण ने किशोरी को दबोच दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की गई। बाजार से घर पहुंचने पर किशोरी ने मां को पूरी बात बताई। इस पर जब महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने मां-बेटी को बंधक बनाकर रखा। एक माह तक घर से नहीं निकलने दिया। दिसंबर 2018 में मौका पाकर महिला अपनी बेटी को लेकर मायके पहुंच गई। इसकी उसी समय सुनगढ़ी थाने और एसपी से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।