फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घायल की इलाज के दौरान मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

घायल की इलाज के दौरान मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
घायल की इलाज के दौरान मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
पीलीभीत। रिछा रोड पर कंजानाथ पट्टी गांव के पास एक जनवरी को घायल हालत में मिले भिलई मोहल्ले के निवासी 30 वर्षीय मुजाहिद की बुधवार को बरेली के अस्पताल से रेफर होने के बाद अलीगढ़ ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। शुरूआत में बाइकों की टक्कर में उसके घायल होने की बात कही गई थी। बृहस्पतिवार को मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब पिता अमीर अहमद ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर जहानाबाद थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फिलहाल दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिता अमीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी को मुजाहिद अपनी ससुराल वसंतपुर गांव जा रहा था। बाकरगंज गांव में पहुंचते ही वहीं के निवासी अनवर शाह की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि हादसे में घायल होने के बाद अनवर शाह के पुत्रों ने आकर मुजाहिद की जमकर पिटाई कर दी थी। इसमें मुजाहिद को काफी चोटें आई थी। सीएचसी जहानाबाद में इलाज के बाद हालत गंभीर बताते हुए मुजाहिद को रेफर कर दिया गया। पीलीभीत में उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में कोई सुधार न होने पर बरेली ले गए। वहां डॉक्टरों के जवाब देने पर इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। पिता ने रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर जहानाबाद एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनवर शाह व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed