{"_id":"5c2dfa3cbdec2256ce081d42","slug":"151546517052-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हड़कंप
Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने के बाद कराया दफन
एसपी ने सीओ सिटी को स्वाट-सर्विलांस टीम के साथ भेजा, कार्रवाई के निर्देश
गजरौला (पीलीभीत)। शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में गोकशी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर हाईवे से सटे इलाके में गोहत्या कर तस्कर बेखौफ निकल गए। असम हाईवे से सटे कैंच गांव स्थित राजा साहब के बाग में बृहस्पतिवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु डॉक्टर से परीक्षण कराने के बाद अवशेष दफन कराए। एसपी ने सीओ सिटी को स्वाट-सर्विलांस टीम के साथ मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है।
गजरौला थाना क्षेत्र के कैंच गांव में असम हाईवे से सटा राजा साहब का आम का बाग है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी हरप्रसाद वर्मा बाग में पहुंचे तो कई जगह गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े देख दंग रह गए। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और घटना पर नाराजगी जताई। गजरौला थानाध्यक्ष शहरोज अनवर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, गोकशी का पता लगते ही एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को मौके पर भेजा। आरोपियों का पता लगाने के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम को सुरागरसी के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि मामले में सराय सुंदरपुर गांव निवासी कल्लू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अवशेष पांच गोवंशीय पशुओं के बताए गए हैं।