फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद

फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद

Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद
खेकड़ा (बागपत)। शुक्रवार को घर से फरार नगर निवासी प्रेमी युगल को पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद बरामद कर लिया। सूत्रों के अनुसार प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। देर रात तक दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग थाने में जमे रहे।
विज्ञापन

नगर निवासी अलग अलग समुदाय के प्रेमी युगल शुक्रवार को शाम के समय फरार हो गए थे। युवती के पिता ने थाना खेकड़ा में दूसरे समुदाय के एक पड़ोसी युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसला भगा कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर लेकर प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की शाम पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को सूचना देकर थाने में बुलवाया। दूसरी तरफ मोहल्ले के लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे है। सूत्रों के अनुसार प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अडे़ हैं। देर रात तक दोनों के परिजन उन्हें समझाने के प्रयास में लगे रहे। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर डटे रहे, लेकिन समझौता नहीं हो सका । थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल इधर उधर आता जाता रहता था। समस्या के निदान के लिए दोनों के परिजनों को बुलाकर वार्ता कराई जा रही है। यदि समस्या निस्तारण नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed