{"_id":"5ae8bf5a4f1c1b66098b78e8","slug":"151525202778-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने तार चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने तार चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे
Updated Wed, 02 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को शाम के समय बड़ागांव के जंगल में किसानों ने विद्युत तार चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में उन्होंने थाने में प्रदर्शन कर चोरों को पकड़ने की मांग की।
मंगलवार की शाम क्षेत्र के बड़ागांव के जंगल से खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने नलकूप में चोरी कर रहे तार चोर गिरोह के ग्राम रटौल निवासी तीन सदस्यों को नलकूपों से चोरी किए सामान के साथ पकड़ लिया। गुस्साये किसानों ने तीनों चोरों की पहले तो धुनाई कर डाली और धुनाई करने के बाद तीनों चोरों को खेकड़ा थाने में पहुंच पुलिस को सौंप दिया। किसानों ने थाने में प्रदर्शन कर पुलिस से तार चोर गिरोह के सभी सदस्यों का सुराग लगा चोरी किया सामान बरामद कराने की मांग की। तार चोरी होने से दस दिन से किसानों के नलकूप ठप्प है। इससे किसान बर्बाद होने की कगार पर है। इस दौरान किसान बिजेंद्र, प्रमोद, सूरज, प्रवीण, चंद्रपाल, मुकेश, प्रदीप, महेंद्र, सुखबीर आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि खेकड़ा नगर, क्षेत्र के बड़ागांव एवं मुबारिकपुर के जंगल से कई बार चोर लाखों रुपये कीमत के विद्युत तार चुरा चुके हैं।