फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bride denies marriage after family fails to give 4 lac cash

चार लाख नहीं दिए तो तोड़ दिया रिश्ता

Wed, 04 Apr 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 04 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
bride denies marriage after family fails to give 4 lac cash
dowry

दहेज में चार लाख रुपये की मांग पूरी करने में लड़की के पिता द्वारा असमर्थता जताने पर सात जनवरी 2018 को लड़के के परिवार वालों ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने एडीजी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर बझेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने एडीजी से की गई शिकायत में बताय कि उसने अपनी बेटी की शादी सुनगढ़ी के गुटैहा गांव निवासी युवक से तय की थी। 22 जुलाई 2015 को तिलक की रस्म अदा की गई। विवाह पहले नौ फरवरी 2017 को करने को कहा और बाद में लड़के परिजनों ने एक साल बाद शादी करने को कह दिया। 25 दिसंबर 2017 को आरोप है कि लड़के परिजन आए और दहेज में चार लाख रुपये या फिर छह बीघा जमीन लड़के के नाम करने की शर्त रख दी। सात जनवरी 2018 को आकर दुबारा इसी बात पर बातचीत करने लगे। ऐसा करने से मना करने पर आरोप है कि लड़के वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। तिलक में दिए गए सामान को भी वापस नहीं कर रहे हैं। इसकी थाना पुलिस से लेकर एसपी तक शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed