{"_id":"5a083f584f1c1b6d548bc613","slug":"151510489944-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव के चलते चीनी मिल में दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनाव के चलते चीनी मिल में दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपूर्ण एवं कतारबद्ध तरीके से कराई गई तौल, अफसर रहे अलर्ट
शनिवार को यार्ड में बनी दीवार को लेकर किसानों ने किया था हंगामा
पीलीभीत। एक दिन पहले किसान और मिल कर्मचारियों के बीच हुए बवाल के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए अफसर बरखेड़ा चीनी मिल में सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहे। रात भर के बाद दूसरे दिन भी मिल परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही।
बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा के यार्ड में पिछले दिनों दीवार का निर्माण करा दिया गया था। इसको चीनी मिल गन्ना तौल में सहुलियत के लिए बनवाए जाने की बात कहता रहा, जबकि किसान इससे दिक्कतें बताते रहे। इसी को लेकर शनिवार को उग्र होकर किसानों ने दीवार तोड़ दी। केबिन में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट कर दी थी। देर शाम तक एसडीएम जेपी चौहान, सीओ प्रवीण मलिक खुद मौके पर जुटे रहे। इसके बाद रात को भी चीनी मिल में पुलिस की मौजूदगी में तौल कराई गई। दूसरे दिन रविवार को भी शनिवार को हुए बवाल को लेकर तनाव की स्थिति देख सुरक्षा को लेकर अफसर अलर्ट रहे। सुबह से पुलिस की तैनाती कर दी गई, जिसके बाद वाहनों को हर लाइन से एक-एक कर आगे निकाला गया। एसएचओ बरखेड़ा जयवीर सिंह ने बताया कि रविवार को किसी तरह की विवाद की स्थिति नहीं रही है। एहतियातन पुलिस बल को मिल परिसर में तैनात किया गया था, शांतिपूर्ण तरीके से गन्ना तौल जारी है। इसके अलावा हंगामे, तोड़फोड़ को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई चीनी मिल की ओर से नहीं कराई गई है।