फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहशत में गुजर गए 25 दिन, नहीं मिला खूनी बाघ

दहशत में गुजर गए 25 दिन, नहीं मिला खूनी बाघ

Mon, 04 Sep 2017 06:39 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
दहशत में गुजर गए 25 दिन, नहीं मिला खूनी बाघ
पीलीभीत। हिमकरनपुर और बेहरी गांव सहित आसपास के गई गांव पिछले 25 दिनों से बाघ की दहशत में जी रहे हैं लेकिन उन्हें इससे निजात नहीं मिली है। सुबह से शाम तक वन विभाग की टीमें खेतों व झाड़ियों की खाक छान रही हैं लेकिन बाघ हत्थे नहीं चढ़ रहा है।
विज्ञापन

अमरिया के हिमकरनपुर और बेहरी गांव के आसपास घूम रहे खूनी बाघ ने तीन लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद से ही इसे ट्रैक्यूलाइज कर पकड़ने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए चार हाथियों के साथ विशेषज्ञों एवं वनकर्मियों की टीम लगाई गई है। दो स्थानों पर मचान भी बने है और पड्डे भी बांधे जा रहे हैं। 25 दिन से चल रहे इस अभियान के दौरान किसानों से गांव से बाहर अकेेले न आने की अपील भी लगातार की जा रही है। आए दिन टीमें खेतों की ओर आने वाले किसानों को भी रोकने का प्रयास करती हैं। इस सबके बावजूद बाघ अभी तक पकड़ में नहीं आया है। इसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल अभी भी कायम है। आलम यह है कि दिन में भले ही कुछ लोग खेतों की ओर पहुंच रहे हैं लेकिन शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। बाघ के न पकड़े जाने से क्षेत्रों की दिनचर्या ही प्रभावित हो रही है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। वहीं पालतू पशुओं को खुला छोड़ने से भी ग्रामीण आशंकित हैं।
विज्ञापन

000000000
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने की बैठक
बाघ की दहशत से परेशान लोगों की समस्याएं जानने एवं उनको जागरूक करने के उद्देश्य से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ व वन विभाग की ओर से हिमकरनपुर सहित आसपास के कई गांव में बैठकों का आयोजन किया गया। डीएफओ आदर्श कुमार व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बाघ को पकड़ने के लिए अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने, खेतों पर अकेले न जाने, फसल संबंधी जरूरी कार्यों को सामूहिक रूप से सतर्कता के साथ करने की अपील की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि यदि कहीं भी वन विभाग के सहयोग की जरूरत होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed