फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पिकअप से टकराई बाइक, एक की मौत

पिकअप से टकराई बाइक, एक की मौत

Wed, 12 Jul 2017 05:07 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
पिकअप से टकराई बाइक, एक की मौत
जहानाबाद (पीलीभीत)। सितारगंज हाईवे पर सरदार नगर-निसरा गांव के बीच अप्सरा पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार नाकूड़ गांव निवासी 32 वर्षीय अश्वनी कुमार शर्मा की मौत हो गई। जबकि एक उसके साथ आए एक अज्ञात युवक के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। जिस पर पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। परिवार वालों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के नाकूड़ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा खेती करते हैं। उनका बेटा अश्वनी कुमार (32) अमरिया में एक खाद की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह बुधवार सुबह बाइक से अकेले दुकान जाने को निकला था। सितारगंज हाईवे पर अप्सरा नदी पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अश्वनी की मौके पर मौत हो गई। उधर पिकअप अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर आगे जाकर पलट गई। जिसके बाद उसका चालक मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर जहानाबाद एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने अश्वनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक के साथ बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था। पिकअप की टक्कर लगने के बाद उसके उछलकर नहर में गिरने की बात कही। जिसे सुनकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के गांवों से गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि उसको लेकर स्थिति घंटों बाद भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

000
इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम
हादसे में मरने वाला अश्वनी कुमार किसान धर्मेंद्र कुमार का इकलौता बेटा था। उसके तीन बहनें गीता, रजनी और प्रियंका हैं। जिसमें गीता की शादी हो चुकी है। परिवार के अलावा उसकी भी एक कच्ची गृहस्थी थी, जोकि हादसे के बाद बिखर गई है। उसके एक बेटी सारबी शर्मा (4) और दो साल का बेटा अभितांशु हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुषमा बदहवाश है। जवान बेटे की अचानक मौत से धर्मेंद्र कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। नहर में डूबने वाला युवक कौन था? इसको लेकर परिवारीजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वह अश्वनी के घर से अकेले निकलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नहर में डूबने वाले युवक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कुछ लोगों के बताने पर तलाश शुरू करा दी है। दियूनी डैम से पानी को रुकवाकर गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मृतक अश्वनी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed