फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहेज उत्पीडन में फंसाने की धमकी पर युवक ने की खुदकुशी

दहेज उत्पीडन में फंसाने की धमकी पर युवक ने की खुदकुशी

Tue, 06 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीडन में फंसाने की धमकी पर युवक ने की खुदकुशी
बीसलपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी राजीव कुमार कश्यप ने सोमवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पिता नरवीर कश्यप का आरोप है कि राजीव को उसके ससुराल वालों ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

नरवीर कश्यप ने बताया कि उनके 25 वर्षीय पुत्र राजीव का विवाह आठ वर्ष पूर्व बदायूं के गांव बिचलिया निवासी सूबेदार की पुत्री फूलमती से हुआ था। घरेलू कलह के चलते फूलमती पिछले एक वर्ष से अपने मायके में ही रह रही है। इस बीच राजीव कई बार पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल गया था, लेकिन फूलमती नहीं आई। आरोप है कि ससुराल वाले राजीव से दो लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम न देने पर उसके विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने लगे। आरोप है कि राजीव के ससुराल वाले सोमवार को राजीव की दुकान पर आए थे और दो लाख रुपये न देने पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे कर चले गए। ससुराल वालों के जाने के बाद राजीव काफी उदास हो गया था। रात में लगभग 10 बजे उसने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए घरवाले बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पिता नरवीर ने मंगलवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। इसमें राजीव की मौत के लिए उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed