{"_id":"5932a52f4f1c1bb67a8b4568","slug":"14964913221-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार वालों को चकमा देकर प्रेमी के घर पहुंची किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार वालों को चकमा देकर प्रेमी के घर पहुंची किशोरी
Updated Sat, 03 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवार वालों को चकमा देकर एक किशोरी अपने प्रेमी के पास बीसलपुर पहुंच गई। देर शाम तक उसके वापस न आने पर पिता ने कोतवाली पुलिस से अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके बाद पुलिस किशोरी को तलाश कर रही थी कि वह खुद ही कोतवाली पहुुंच गई और अपहरण के आरोप को गलत बताया। प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर काफी देर तक परिवारीजनों से किशोरी की बहस होती रही। जिससे हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी मजदूर ने बताया कि शुक्रवार को उसकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को तलाश करना शुरू किया था कि दूसरे दिन शनिवार सुबह किशोरी खुद कोतवाली पहुंच गई। जिसके बाद अपहरण के आरोप को गलत बताते हुए प्रेमी के घर बीसलपुर जाने की बात कह दी। पुलिस ने परिवारीजनों को भी बुला लिया। जिसके बाद दोनों के आमने-सामने आते मां-बेटी में कहासुनी होती रही। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस बात पर उसका परिवार वालों से काफी झगड़ा हुआ। उसको उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। अपहरण का आरोप पूरी तरह से गलत है। किशोरी कार्रवाई का पता लगने पर खुद कोतवाली आ गई थी।