फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धार्मिक स्थल के समीप बोरे में बंद मिले गोवंश के अवशेष

धार्मिक स्थल के समीप बोरे में बंद मिले गोवंश के अवशेष

Sat, 20 Apr 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के समीप बोरे में बंद मिले गोवंश के अवशेष
पूरनपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी गोकशी नहीं रुक रही है। अब धार्मिक स्थल के पास एक बोरे में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पशु चिकित्सक से जांच कराने के बाद पुलिस ने अवशेष दफन कराए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को लाइनपार मोहल्ला कुरैशियान में खानकाह के समीप एक बंद बोरे में गोवंश पशु के अवशेष पड़े मिले। यह देख कुछ ही देर में मौके पर लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मुन्ने कुरैशी के क्रेशर वाले खेत के समीप बनी खानकाह के पीछे एक प्लास्टिक के बंद बोरे में गोवंश पशु के अवशेष मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ देर पहले ही गोवंश की हत्या उसके अवशेष को बोरे में रखकर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि अवशेष दफन करा दिए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed