{"_id":"5c7d5cb3bdec2214183526b1","slug":"141551719603-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की कार पर फेंकीं शराब की बोतलें, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की कार पर फेंकीं शराब की बोतलें, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया/ पीलीभीत। बरात से कार में रिश्तेदारों संग अपने घर लौट रही युवती से उसके चचेरे भाइयों ने शराब की बोतलें फेंकी। इसका विरोध करने पर मारपीट की। छेड़छाड़ का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती और उसके चचेरे भाइयों के बीच पहले से रंजिश चल रही है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनके परिवार में शादी थी। रात में वह बरात से कुछ रिश्तेदारों के साथ कार में अपने घर जा रही थी। युवती की अपने चचेरे भाइयों से रंजिश चल रही है। घर के नजदीक पहुंचने पर युवती को चचेरे दो भाइयों ने रोक लिया। उनकी कार पर शराब की बोलते फेंकी गई। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित पर हमला बोलकर मारपीट की। इसमें उन्हें काफी चोटें आई। आरोप है कि छेड़छाड़ भी की गई। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। युवती ने घर जाकर पिता को पूरी घटना बताई। फिर पिता के साथ थाने जाकर तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।