फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे एक लाख

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे एक लाख

Tue, 25 Sep 2018 06:48 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे एक लाख
नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख ठगे
विज्ञापन

पीड़ित ने बनाया दबाव तो बचने को लौटाए 25 हजार
क्रासर....
सीओ सिटी ने शिकायत मिलने पर दिए कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला पंचायत में सफाई कर्मचारी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाज ने एक लाख रुपये ठग लिए। कई महीनों तक जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने 25 हजार रुपये लौटा दिए। सीओ सिटी ने मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शिकायत पत्र की एक प्रति बरखेड़ा पुलिस को भी भेजी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी बेनीराम ने सीओ सिटी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव निवासी एक व्यक्ति से उसकी पुरानी पहचान है। पीड़ित के दामाद सुरेश की जिला पंचायत में सफाईकर्मी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने 29 अगस्त 2016 को एक लाख रुपये ले लिए। इस दौरान कुछ कागजात भी लिए गए और जल्द नौकरी का भरोसा दिलाया गया। कई महीने बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लग सकी तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। कुछ दिन टरकाने के बाद आरोपी ने दो जून 2018 को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए 25 हजार रुपये लौटा दिए। इसके बाद वह से बकाया रकम को लेकर टालमटोल करता रहा, अब रुपये लौटाने से इनकार कर जान से मारने की धमकी दे डाली। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
वैभव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed