{"_id":"5afc92324f1c1be4408b5c89","slug":"141526501938-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 के सिपाही की युवक ने चबाई ऊंगली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 के सिपाही की युवक ने चबाई ऊंगली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Thu, 17 May 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पास खानपान की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार रात पहले बेवजह एक बच्चे की पिटाई शुरू कर दी। यह देख पास में मौजूद यूपी 100 के सिपाही ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी उससे भी भिड़ गया। सरेराह सिपाही से अभद्रता की गई। इसके बाद आरोपी सिपाही की उंगली दांतों से चबाकर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने घायल सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है। यूपी 100 बाइक पर तैनात सिपाही नरेंद्र कुमार अपने साथी होमगार्ड वाशिब यार खां के साथ रेलवे स्टेशन चौराहा पर ड्यूटी पर थे। होमगार्ड शौच के लिए गया हुआ था। इस बीच राजाबाग कॉलोनी निवासी सुभाष बच्चे से मारपीट करता दिखाई दिया। इस पर सिपाही नरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर उसको रोक लिया। सिपाही के समझाने पर आरोपी ने एक न सुनी और सिपाही से भिड़ गया। सिपाही से धक्का-मुक्की कर अभद्रता की गई। जिसके बाद सिपाही ने आरोपी को पकड़ा, तो उसने दांतों से उसकी दाहिने हाथ की उंगली चबा ली और भाग गया। हंगामा होने पर आसपास के कई लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिल सका। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी सुभाष के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।