{"_id":"5aca1fe94f1c1be76b8b4621","slug":"141523195881-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली का भाई करता परेशान, कर लूंगी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेली का भाई करता परेशान, कर लूंगी आत्महत्या
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर।
नगर की एक युवती के पीछे उसकी सहेली का भाई पड़ गया है। अक्सर उससे छेड़खानी करता है। आरोप है कि आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर कुछ लिखवा लिया। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर आरोपी उसे निकाहनामा बताकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर मामले को फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देता है। युवती ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहल्ला रजागंज निवासी समोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला की युवती को अपनी सहेली के घर आना जाना था। आरोप है कि सहेली के भाई ने उससे छेड़खानी कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि अब आरोपी फर्जी निकाहनामा लेकर घूम रहा है और 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। युवती का कहना है कि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो चुकी है। रुपये न देने पर आरोपी शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। युवती ने बताया कि 31 मार्च को एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौट रही थी। तब आरोपी ने उसे पब्लिक इंटर कॉलेज के समीप घेर लिया। रिश्ता तुड़वाने की धमकी देते हुए पिटाई की और उसकी सगाई में मिले पंद्रह हजार रुपये लूट लिए। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आत्महत्या को मजबूर होने का भी हवाला दिया है।