फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पड़ोसन संग बाजार गई युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज

पड़ोसन संग बाजार गई युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Jan 2018 06:51 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसन संग बाजार गई युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। पड़ोस की रहने वाली एक महिला के साथ 25 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे बाजार गई 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। चेक करने पर घर में रखी नकदी-आभूषण भी गायब मिले। पिता से मिली तहरीर पर शनिवार शाम सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी महिला व एक अज्ञात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी अठारह वर्षीय पुत्री दोपहर में गांव की राजकौर पत्नी हरप्रीत सिंह के साथ बाजार गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती के घर न लौटने पर आरोपी महिला व उसके परिवार वालों से संपर्क किया गया, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। चेक करने पर घर पर रखे 50 हजार रुपये व कुछ आभूषण भी गायब मिले। महिला पर अज्ञात साथी की मदद से अगवा करने का आरोप लगाते हुए पिता ने कार्रवाई की मांग की। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजकौर व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। युवती की तलाश में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed