{"_id":"5a2fc68d4f1c1b9f678c0dc4","slug":"141513080461-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Updated Tue, 12 Dec 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फर्जी दस्तावेज बनाकर किसान के नाम से खाता खोलने के बाद उससे लाखों का टर्नओवर करने के आरोप में सोमवार रात सुनगढ़ी पुलिस ने एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद बैंक प्रबंधन में खलबली मच गई है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के महोफ कॉलोनी निवासी शिवपद मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता एक्सिस बैंक पीलीभीत शाखा में है। तीन नवंबर को उसको आयकर विभाग से एक नोटिस मिला। इसमें खाते से लाखों का टर्नओवर करने की बात कहते हुए आख्या मांगी गई थी। इसका पता लगने के बाद वह एक्सिस बैंक गए और जानकारी जुटाई। इसमें पीड़ित के नाम से एक के बजाए दो खाते चलते मिले। दूसरे खाते में आईडी के तौर पर गैस कनेक्शन लगाया गया है, जबकि पीड़ित के अनुसार उसके नाम से कोई गैस कनेक्शन नहीं है। लेनदेन करने पर अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए गए हैं, जबकि वह हिंदी में हस्ताक्षर करता है। बैंक प्रबंधक की मिलीभगत से फर्जी खाता खोलने व रुपये का लेन-देन करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने दो दिन पहले एसपी से न्याय की गुहार लगाई। सोमवार देर शाम सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में कानूनी कार्रवाई की है।
एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि एक्सिस बैंक के तत्कालीन प्रबंधक व एक अज्ञात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में शिकायतकर्ता ने लेनदेन की रकम, बैंक प्रबंधक का नाम व लेनदेन की तिथि आदि बिंदुओं को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया है। इसको लेकर जांच कराई जाएगी। उधर, एक्सिस बैंक के प्रबंधक ने बताया कि यह मामला करीब सात-आठ माह पुराना है। इसकी बैंक के स्तर से भी जांच कराई जा रही है। बैंक प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस से कुछ समय जांच के लिए मांगा गया था। एकाउंट खोलने में लगाए गए अधिकांश कागजात खाताधारक शिवपद मंडल के नाम से हैं। वह असली हैं या नकली, जांच के बाद ही पता लग सकेगा। यह मामला उच्चाधिकारिसयों के संज्ञान में भी है।