{"_id":"5a2e67ef4f1c1bee688c0fb8","slug":"141512990703-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी के आरोप में दरोगा हरपाल सिंह निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वतखोरी के आरोप में दरोगा हरपाल सिंह निलंबित
Updated Mon, 11 Dec 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
दराेगा निलंबित
- फोटो : demo pic
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने उठाया सख्त कदम
एएसपी को सौंपी प्रकरण की जांच, सर्विलांस टीम से भी मांगी रिपोर्ट
पीलीभीत। रिश्वत के आरोप लगने के बाद एसपी ने रविवार को वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहे बरखेड़ा थाना के दरोगा हरपाल सिंह को सोमवार सुबह निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच एएसपी रोहित मिश्रा को दी गई है।
रविवार दोपहर को एक मिनट 29 सेकेंड का एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल किया गया था। इसमें दरोगा हरपाल सिंह कुछ रुपये एक व्यक्ति से लेकर अपनी जेब में रख रहे थे। वीडियो पोस्ट करने पर आरोप लगाया गया था कि दरोगा क्षेत्र के ग्राम पिपरा के जमीन के विवाद को लेकर दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद महकमे की छवि दागदार होने पर एसपी कलानिधि नैथानी दूसरे दिन सोमवार को सख्त हुए। प्रारंभिक तौर पर दरोगा पर लगाए जा रहे आरोपों को सही मानते हुए एसपी ने दरोगा हरपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को दी गई है। इसके अलावा सर्विलांस टीम से रिपोर्ट मांगी गई है। रिश्वतखोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी, समस्त पुलिसकर्मियों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।