फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने टीईटी की परीक्षा के लिये फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी को दबोचा।

पुलिस ने टीईटी की परीक्षा के लिये फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी को दबोचा।

Fri, 08 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने टीईटी की परीक्षा के लिये फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी को दबोचा।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गौरीपुर निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले ग्राम गौरीपुर निवासी आरोपी प्रदीप को बृहस्पतिवार की शाम दबोच लिया। उससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। युवक का शुक्रवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही अमरोहा निवासी फरार आरोपी राघव प्रताप की तलाश में दबिश दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक माह पहले नगर के जैन इंटर कॉलेज को टीईटी का परीक्षा केंद्र बनाया। इसमें पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के आधार पर अमरोहा निवासी परीक्षार्थी राघव प्रताप के स्थान पर परीक्षा दे रहे बागपत थाना क्षेत्र के ग्राम सरूरपुर निवासी शहनवाज को परीक्षा दे परीक्षा केंद्र के कक्ष से और उसकी मदद करने वाले सरूरपुर निवासी सोनू को परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। पुलिस फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले बागपत क्षेत्र के ग्राम गौरीपुर निवासी प्रदीप एवं फर्जी छात्र को भेजकर परीक्षा दिलाने परीक्षार्थी राघव प्रताप निवासी अमरोहा की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed