{"_id":"5a2929764f1c1bb6678c06d6","slug":"141512647030-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी पर किसान के डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मी पर किसान के डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में दो गिरफ्तार, गए जेल
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के ग्राम वसंतपुर नौनेर निवासी किसान रघुवर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई माधोटांडा शाखा में है। छह माह पहले उसने अपनी जमीन पर लोन निकाला था। पुराना कर्ज चुकता न होने पर दो लाख से अधिक लिमिट ऋण कराने पर आरोप है कि एक बैंककर्मी ने 70 हजार रुपये उसको दिए और डेढ़ लाख रुपये अपने पास रख लिए। पूछने पर आरोपी बैंककर्मी ने पुराने लोन में जमा करने की बात कहकर घर भेज दिया और डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। बीते दिनों बैंक पहुंचने पर पीड़ित को इसका पता लगा। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि जिस बैंककर्मी पर आरोप लगाया है, उसका तबादला हो चुका है। मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, किसान की जमीन पर फर्जी अभिलेखों की मदद से 14 लाख रुपये का लोन कराने के मामले में आरोपी कस्बा माधोटांडा निवासी लेखराज और कुंवरपुर के मथुरा प्रसाद को बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कराए गए लोन में गवाही दी थी।