फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पूर्व जिपं अध्यक्ष के असलहा लाइसेंस होंगे निरस्त

पूर्व जिपं अध्यक्ष के असलहा लाइसेंस होंगे निरस्त

Thu, 14 Sep 2017 06:31 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व जिपं अध्यक्ष के असलहा लाइसेंस होंगे निरस्त
हजारा (पीलीभीत)। जमीन पर कब्जा करने के कई मुकदमों में आरोपी बनाए जाने के बाद भू-माफिया घोषित हो चुके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। उनके और परिवार के अन्य लोगों के नाम दर्ज शस्त्रों के निरस्तीकरण के लिए थाना पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर डीएम-एसपी को भेज दी है।
विज्ञापन

हजारा क्षेत्र के निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर पिछले दिनों किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा था। एक बार तो किसान की चौकी परिसर में पुलिस के सामने पिटाई करने की शिकायत सामने आई। विभिन्न मामलों में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर पुलिस कर चुकी है। साथ ही जिला प्रशासन ने सख्ती करते हुए भू-माफिया घोषित कर दिया। चंद दिन पहले ही कुछ लोगों ने डीएम से मुलाकात कर अब तक हुई पूर्व जिपं अध्यक्ष पर कार्रवाई को गलत बताते हुए इसके पीछे राजनीतिक कारण गिनाए थे। उनको भू-माफिया घोषित करने को लेकर भी जांच कराने की मांग की गई। इस पर भले कोई राहत न मिल सकी हो, लेकिन पुलिस ने शिकंजा कसने को एक कदम और आगे बढ़ाया है। एसएचओ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह के नाम से एक 12 बोर डबल बैरर बंदूक समेत दो असलहा और उनकी पत्नी प्रकाश कौर के नाम से राइफल है। इनका लाइसेंस पंजाब के गुरदासपुर जिले से बना हुआ है। इन सभी लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट बनाकर डीएम-एसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed