{"_id":"59ad3b0e4f1c1b0c278b50c7","slug":"141504525070-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। किशोरी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोपी गुड्डू को गजरौला पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद धर दबोचा। थाने लाकर की गई छानबीन के दौरान आरोपी के नाबालिग होने की बात भी झूठी साबित हुई। जिसके बाद उसको बालिग मानते हुए पुलिस ने चालान कर दिया है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी रमेश कुमार की बेटी चांदनी (15) का शव शनिवार सुबह अपने ही कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिवार वालों के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर आत्महत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर गांव के गुड्डू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा था। इधर पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी गुड्डू नाबालिग न होकर 18 साल का निकला है। उसको पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।