{"_id":"5ccc796abdec220754345dd5","slug":"131556904298-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में लड़कियों की फोटो खींचे तो पीटे गए बराती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
बीसलपुर। शादी समारोह के दौरान हंसी, ठिठोली और फोटो खींचना बवाल की वजह बन गया। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान लड़कियों की फोटो खींचने पर घराती भड़क गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और हंगामा हुआ। बवाल के चलते शादी का कार्यक्रम बीच में ही रुक गया। ज्यादातर बराती बगैर दावत खाए रात में ही लौट गए। पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार सुबह विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कोतवाली के उपनिरीक्षक केके सिंह ने बताया कि गांव दौलतपुर हीरा निवासी राजकुमार की पुत्री की बरात गुरुवार शाम फिरोजाबाद के गांव डिडौरी से आई थी। रात लगभग एक बजे द्वारचार की रस्म के समय एक बराती ने कन्या पक्ष की लड़कियों के फोटो खींचने शुरू कर दिए। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट होने लगी। वर पक्ष के कुछ लोगों ने जनवासे के पीछे छुपकर खुद को बचाया। कुछ बराती शराब के नशे में धुत थे। लड़कियों के फोटो खींचने वाला युवक भी शराब पिए था। बाद में गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। अधिकांश बराती बिना भोजन किए ही रात में फिरोजाबाद लौट गए। हंगामे के कारण वैवाहिक रस्में भी रुक गईं। कन्या पक्ष के लोगों ने विवाह करने से ही मना कर दिया। शुक्रवार सुबह वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष के लोगों से शेष वैवाहिक कार्यक्रम पूरे करने को कहा। इसी बीच कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कन्या पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और अपनी मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराईं। इसके बाद दुल्हन की विदाई भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।